Type Here to Get Search Results !

PEGS SLIDE

taxt slider

LIVE NEWS

gol slider

TOP STORY

साल के आखिरी T20I मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

साल के आखिरी T20I मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी



 

IND vs SA: साल 2024 का आखिरी टी20 मुकाबला भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में यादगार बना दिया. संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने छक्कों और चौकों की बारिश करते हुए न केवल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाए. दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी और भारत का प्रदर्शन इतिहास में दर्ज हो गया. 


  • 210 रन की साझेदारी: संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने टी20I में भारत के लिए नई ऊंचाई तय की.अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी 
  • 283/1: भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर.
  • लगातार टी20 पारियों में शतकगुस्ताव मैक्योन, रिली रूसो, फिल सॉल्ट के बाद अब संजू सैमसन और तिलक वर्मा.
  • एक वर्ष में टी 20 में 3 शतक लगाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम हुआ 
  • एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के 23 लगाने का रिकॉर्ड 
जोहान्सबर्ग की भारी दर्शक भीड़ के सामने संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने ऐसा खेल दिखाया जो इतिहास में दर्ज हो गया. दोनों ने मिलकर रिकॉर्डतोड़ 210* रन की नाबाद साझेदारी की. छक्कों की बौछार और चौकों की बारिश ने दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.


खिलाड़ी 
शतक 
बनाम 
स्थान
साल
गुस्ताव मैक्योन
2
स्विट्ज़रलैंड
वॉर्नडॉर्फ
2022
रिली रूसो
2
भारत
इंदौर
2022
फिल सॉल्ट
2
पाकिस्तान
लाहौर
2022
संजू सैमसन
2
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
2024
तिलक वर्मा
2
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
2024

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 297/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो किसी भी फुल मेंबर टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर है. यह रिकॉर्ड 2024 में बना था. 283/1 भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

स्कोर
टीम
बनाम
स्थान
साल
297/6
भारत
बांग्लादेश
हैदराबाद
2024
283/1
भारत
दक्षिण अफ्रीका
जोहान्सबर्ग
2024
278/3
अफगानिस्तान
आयरलैंड
देहरादून
2019
267/3
इंग्लैंड
वेस्टइंडीज
तारौबा
2023

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad